Slide 1
Slide 1
मौसमवाराणसी

वाराणसी: आसमान से बरस रही आग,काशी में सप्ताह भर लूं और भीषण गर्मी का अलर्ट

45 डिग्री के ऊपर जा सकता है तापमान

वाराणसी। इस सप्ताह लू और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान भी 4-5 डिग्री तक चढ़ सकता है। ऊष्मा सूचकांक 40 या इससे ऊपर भी जा सकता है। तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है।
मौसम विज्ञान विभाग ने चेताया है कि अब मौसम काफी गर्मी वाला होगा। दिन भर तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों को सहने के साथ ही उमस भी बढ़ सकता है। सोमवार को बनारस का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते काशी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर 27.7 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। अब दिन के साथ ही रात भी गर्मी का एहसास करा रही है। सोमवार को सुबह 10 बजे तक बादल छाए होने की वजह से धूप का असर काफी कम रहा, लेकिन इसके बाद धूप ने अपना तीखा असर दिखाना शुरू किया। दोपहर 12 बजे तक आते-आते सड़कों से आंच जैसी निकलने लगी। हालांकि रात 10 बजे तक तापमान 34 डिग्री तक आया, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

रिपोर्ट – सरफराज अहमद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button