वाराणसी : हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य शौर्य पथ संचलन का आयोजन

अजित पाण्डेय /वाराणसी । काशी उत्तर भाग के महावीर मंदिर, विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी, वाराणसी द्वारा हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य शौर्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस पद संचलन में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए कदमताल की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के वीर बंधु व स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिनमें युवाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। पद संचलन के दौरान श्री पंकज सिंह जी के नेतृत्व में की गई पुष्प वर्षा से कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देश, धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पण का संकल्प लिया l पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और संगठनात्मक एकता का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। इस आयोजन ने हिंदू समाज को संगठित रहने और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस पुष्पवर्षा कार्यक्रम में श्री पंकज सिंह जी के साथ दिव्यांग सशक्तिकरण आयोग की सदस्य मा0 राधा सिंह जी, सक्षम युवा प्रमुख चन्दौली श्री कलाधर तिवारी जी, युवा प्रमुख वाराणसी श्री शुभम सिंह जी हीरु दादा सहित अन्य कई कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




