Slide 1
Slide 1
एजुकेशनदेवरिया

देवरिया:मानव संपदा पोर्टल पर लंबित अवकाश निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी

असगर अली
देवरिया। विकासखंड सदर के खंड शिक्षा अधिकारी देव मुनि वर्मा ने मानव संपदा पोर्टल पर अध्यापकों के अवकाश निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मानव संपदा पोर्टल पर ही अपलोड किया गया है, जिसका जवाब तीन कार्य दिवस के भीतर उसी पोर्टल के माध्यम से देना अनिवार्य किया गया है।कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्व में प्रेषित पत्रों एवं मासिक समीक्षा बैठकों में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अनेक विद्यालयों में शिक्षकों के अवकाश लंबे समय से लंबित पाए गए हैं। साथ ही, प्रत्येक बैठक में छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद कई प्रधानाध्यापक नियमित रूप से यह कार्य नहीं कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने इसे विभागीय आदेशों एवं निर्देशों का गंभीर उल्लंघन बताया है। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालयों में लंबित अवकाशों का तत्काल निस्तारण करते हुए छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज करें।साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया गया, तो संबंधित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु प्रकरण उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। इस स्थिति में संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापक की स्वयं की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button