Slide 1
Slide 1
आगराउत्तर प्रदेश

आगरा: ग्राम पंचायतों, 26 विभागों की सहभागिता से हुआ वृक्षारोपण सम्पन्न

आकाश वर्मा
आगरा। “वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अंतर्गत सेक्टर-9, आवास विकास स्थित निगम पार्क में “एक पेड़ मां के नाम-2.0“ का मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे की गरिमामई उपस्थिति में पौधारोपण कर, “वृक्षारोपण महा अभियान“ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याज तथा सभी जनप्रतिनिधियों का पटका पहना व तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री तथा सभी जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा पार्षद, अतिथियों व बड़ी संख्या में आमजन द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गये। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता तथा जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी हरिओम ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में कल आगमन के पश्चात समीक्षा बैठक कर, गांव गांव व जनपद की वृक्षारोपण हेतु चिह्नित साइट पर पौधों को पहुंचाने, सिंचाई हेतु जल, पौध उठान की विस्तार से समीक्षा की गई। जनपद में सभी कार्य संतुष्टिजनक रूप से पूर्ण किए गए। उन्होंने बताया कि भारत का वृक्षावरण 21 प्रतिशत है, उसमें भी अपने उत्तर प्रदेश का 6 प्रतिशत यह बहुत ज्यादा गैप है हालांकि सभी के प्रयासों से यूपी का ग्रीन कवर विगत वर्षों में 4 प्रतिशत बढ़ा है , सरकार के संकल्प के साथ अधिकारी कर्मचारी ही नहीं आमजन भी आगे आएं जन अभियान के रूप में एक पेड़ लगाने तथा उसे बचाने का संकल्प लें। वही मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि देश व प्रदेश में मोदी, योगी की सरकार आने के बाद सिर्फ निजाम ही नहीं बदला, बल्कि सरकार की कार्यशैली व उद्देश्य में बदलाव आया है। मोदी ने अंतरिक्ष से समुद्र तक, चांद से मंगल ग्रह तक तिरंगा लहराया है, अभी तक किसी राजनीतिक नेतृत्व ने एक पेड़ मां के नाम जैसा वृक्षारोपण अभियान के साथ भावनात्मक संबंध नहीं जोड़ा, राजनेता चुनाव जीतने और पांच दस साल तक की सोचते हैं मोदी ने “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान से आगामी पीढ़ी के 100 वर्ष के भविष्य के रूप में सोचा। आज वृक्षारोपण में यूपी रिकॉर्ड बनाने जा रहा है, यह अभियान जनक्रांति, जन अभियान बन चुका है। राष्ट्र के ईमानदार नेतृत्व ने ईमानदारी से आह्वान किया तो जनता भी ईमानदार नेतृत्व के साथ खड़ी हो गई। डीएफओ ने बताया कि हरितिमा एप के माध्यम से विभागों द्वारा पौधों का जियो टैगिंग का कार्य किया जायेगा। “वृक्षारोपण महा अभियान-2025 में प्रतिभाग कर रहे समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण के दौरान ली गई फोटोग्राफ/सेल्फी/वीडियो, “मेरी लाइफ“ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपलोड किया जायेगा तथा रोपित किए गये पौधों की सघन मॉनीटरिंग की जायेगी। इस पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। जनपद को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप कुल 5640222 पौधों,जिसमें वन वभाग द्वारा,1491822, व अन्य 28 से अधिक विभागों द्वारा 4148400 पौधे रोपित किए गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button