Bihar rohtas news: नायक से लेकर खलनायक तक असरानी के कला को दुनिया भर के कलाकारों ने किया था सलाम

कलाकार के निधन पर शोक
Report by sushil Kumar
Bihar Rohtas News हिंदी फिल्म के चर्चित कलाकार गोवर्धन असरानी के निधन पर अभिनव कला संगम सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। बताते चले की गोवर्धन असरानी हिंदी फिल्म के चर्चित हास्य अभिनेता थे। उनकी कई सुपरहिट फिल्में आज भी आम आवाम के जेहन में है। गोवर्धन असरानी को हिंदी फिल्मों में लोग प्यार से असरानी के नाम से जानते थे। नायक से लेकर खलनायक समेत कई पात्रों में उनकी कला को देश हीं नहीं दुनिया भर के कलाकारों ने सलाम किया है। सुपर स्टार हास्य अभिनेता के रूप में उन्हें कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। उनके निधन पर अभिनव कला संगम अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि गोवर्धन असरानी का निधन तो अवश्य हुआ है, किंतु कला जगत के लिए वे हमेशा अमर रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे। उनका निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, शोक व्यक्त करने वाला में सचिव पवन मिश्रा, निर्देशक कौशलेंद्र कुशवाहा, महासचिव रणधीर सिन्हा , कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, संरक्षक सीमल सिंह, डॉक्टर उदय कुमार सिन्हा, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, डॉ नवीन नटराज, संस्थापक जीवन प्रकाश, प्रधान सलाहकार रामकृष्ण शर्मा उर्फ बड़कू शर्मा, संयोजक दीपक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ काका भैया, उपाध्यक्ष ओम जी यादव, रवि तिवारी, संजय यादव, बैजू गुप्ता, संतोष कुमार, इंद्र कुमार बाघा, कुंदन यादव, शंभू गुप्ता, कृष्णा यादव, विनय कुशवाहा, मनोज गुप्ता आदि शामिल थे।




