Slide 1
Slide 1
स्पोर्ट्स

नेटबॉल: तृषा बोस का भारतीय टीम में चयन

डा. शिव यादव

वाराणसी। एशियन यूथ नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 27 जून से 4 जुलाई 2025 तक जॉन्जू साउथ कोरिया में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारत की बालिका टीम भी प्रतिभागी करेगी । भारत की बालिका टीम के चयन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में ट्रायल का आयोजन किया गया था।इसमें वाराणसी की प्रतिभावान खिलाड़ी तृषा बोस का भारतीय नेटबॉल टीम में चयन हुआ।तृषा 5 मई से 24 जून तक भारतीय नेटबॉल टीम के कैंप की हिस्सा रहेंगी तत्पश्चात साउथ कोरिया के लिए रवाना होगी। तृषा की इस उपलब्धि पर वाराणसी नेटबॉल खेल संघ में खुशी का माहौल है ‌। वाराणसी नेटबॉल खेल संघ के अध्यक्ष डॉ निशांत सिंह, नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन हरिओम कौशिक, जिला नेटबॉल खेल संघ वाराणसी के महासचिव रणविजय यादव,अनिल यादव बंटी ’ ने तृषा बोस को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button