स्पोर्ट्स
वाराणसी : मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सनबीम भगवानपुर का रहा शानदार प्रदर्शन

वाराणसी। देवा संस्कार पब्लिक स्कूल एवं आशा बॉक्सिंग अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंटर स्कूल बालक-बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल भगवानपुर के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 14 रजत एवं 6 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मौसमी भट्टाचार्य ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में कोच धर्मेंद्र चौहान एवं कोच विभा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि शशि प्रकाश सिंह ने मुख्य कोच की भूमिका निभाई।



