
लखनऊ। 69वें नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोमती नगर पत्रकारपुरम की मानसी शर्मा ने अंडर 14 कैटिगरी में ब्रॉस मेडल जीतकर लखनऊ व उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मानसी शर्मा के माता पिता मानसी व मनीष शर्मा जी ने बताया कि पंजाब लुधियाना में आयोजित इस नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मानसी ने 22 से 24 किलो वेट केटेगरी में यह मेडल जीता है। उन्होंने बताया कि हमारी नन्ही परी मानसी शर्मा ने 69 नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल (अंडर 14 कैटिगरी) जीतकर पूरे लखनऊ ओर हमारी कॉलोनी के बच्चों के लिए नई प्रेरणा व उम्मीद जगाई है। हमारे पत्रकार पुरम परिवार ने मानसी शर्मा के साथ सभी बच्चों की हौसला अफजाई की। पत्रकारपुरम कल्याण समिति के सभी पदाअधिकारी व सभी निवासियों ने मानसी शर्मा और उनके कोच आकाश सर का तहे दिल से स्वागत किया।




