Slide 1
Slide 1
कृषिवाराणसी

निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी से देश के कोने-कोने तक पहुंच रहे IIVR के बीज

आईआईवीआर एवं हाई रिच बीज कंपनी के बीच तकनीकी हस्तांतरण हेतु समझौता ज्ञापन

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी
वाराणसी स्थित भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान के द्वारा विकसित सब्जी फसलों के बीज देश भर में मशहूर है तथा किसानों के बीच इसकी मांग बनी रहती है। किसानों के बीच संस्थान के बीजों की उपलब्धता विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थाओं के माध्यम से सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।   इसी क्रम में भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान तथा निजी क्षेत्र की बीज कंपनी हाइरिच सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच आज बैगन के संकर प्रजाति ‘काशी संदेश’ किस्म के देश भर में उत्पादन एवं विपणन हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ राजेश कुमार एवं हाइरिच सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के वैज्ञानिक डॉ अमित सिंह शेखावत के द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। निदेशक डॉ राजेश कुमार के अनुसार तकनिकी लाईसेंसिंग के द्वारा देश भर में  विभिन्न बीज कंपनियां संस्थान के सब्जी किस्मों के बीज उत्पादित करके उसका विपणन कर रही है। इससे संस्थान के गुणवत्तापूर्ण बीज देश के सुदूर क्षेत्र के किसानों तक आसानी से उपलब्ध भी हो रहे है तथा संस्थान को आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।  इस अवसर पर बैंगन के प्रजनक डॉ शैलेश तिवारी, जोनल तकनिकी प्रबंधन समिति अन्वेषक डॉ सुदर्शन मौर्या, डॉ नीरज सिंह, सदस्य सचिव डॉ इन्दीवर प्रसाद, डॉ पी एम् सिंह  एवं मीडिया प्रभारी डॉ डी पी सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button