मिशन शक्ति फेस 5 के तहत सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार में हुआ कार्यक्रम

असगर अली
देवरिया शुक्रवार को प्रदेश सरकार की ओर से मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरुआत पर खामपार थाने के उप निरीक्षक रामरतन पांडेय के अगुवाई में महिला कां. स्वीटी प्रजापति, म.का नेहा मौर्य एवं का.अजय भारती के साथ सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार में कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप निरीक्षक रामरतन पांडेय ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के स्वालंबन का प्रतीक है मुश्किल में छात्राएं निडर होकर हेल्पलाइन नंबर पर डायल करें तत्काल उन्हें पुलिस की मदद मिलेगी। महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के साथ ही डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में महिला कांस्टेबल स्वीटी प्रजापति ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना या संदेह की स्थिति पर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1070 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 महिला पावर हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 102 स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस सेवा पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है इन सभी सेवाओं का उपयोग कभी भी आपातकालीन स्थिति में लिया जा सकता है।इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक हसनाथ तिवारी ने किया। इस दौरान शिक्षक असगर अली, दिनेश्वर यादव, राम प्रकाश द्विवेदी, राम नरेश सिंह, मो. असलम अली अंसारी, मो. अमीन अंसारी, अभिषेक कुमार, हरि गोविंद शुक्ला ,अभयानंद दुबे ,नीतू ,रविता के साथ सभी शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।




