BHU:जूनियर डॉक्टरों ने स्टेट कॉन्फ्रेंस में लहराया परचम

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी।हाल ही में मुरादाबाद केसी0 एल0 गुप्ता नेत्र संस्थान में आयोजित अखिल भारतीय सामुदायिक नेत्र विज्ञान संगठन (उत्तर प्रदेश चैप्टर) के 7वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान बीएचयू के पाँच जूनियर डॉक्टर्स को बेस्ट पेपर अवार्ड मिला है।डॉ. प्रेरणा चौधरी को प्रथम बेस्ट पोस्टर और सर्वश्रेष्ठ वीडियो पुरस्कार तथा तृतीय बेस्ट फ्री पेपर अवार्ड मिला। डॉ प्रेरणा को हर श्रेणी में मिलाकर प्रथम बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट ट्रॉफी भी मिला। डॉ शिवांगी सिंह को प्रथम सर्वश्रेष्ठ फ्री पेपर पुरस्कार तथा द्वितीय सर्वश्रेष्ठ फिजिकल पोस्टर अवार्ड मिला तथा डॉ. शिवांगी सिंह को भी द्वितीय बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट ट्रॉफी मिला।वही डॉ विशाल सरकार को सर्वश्रेष्ठ रैपिड फायर,डॉ वैशाली कश्यप को तृतीय बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट डॉ अनुज यादव को चतुर्थ बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट सभी आँखों के कैंसर और चोट से संबधित शोध कार्य विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर आर पी मौर्य द्वारा के निर्देशन में किया गया था।




