कानपुर। सोशल मीडिया के इस दौर में पति और पत्नी के विवाद भी काफी बढ़ गए हैं। शादी के कुछ ही महीनों में कुछ न कुछ मनमुटाव हो जाता है। इसके बाद मामला तलाक तक पहुंच जाता है। पूरे देश में लाखों मामला पारिवारिक न्यायालयों में लंबित हैं। इसी तरह का एक मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना है। इस मामले में दोनों अदालत में मामले की सुनवाई के लिए पहुंचे। वहां पर उसकी पत्नी अपने पिता के साथ आई थी। उसी दौरान उसके पिता को हार्ट अटैक आ गया। वह उसे सरकारी अस्पताल ले गई। इसका पता चलते ही उसका दामाद भी पहुंच गया। वह उनको प्राइवेट अस्पताल में ले गया। वहां पर यह देख पत्नी भावुक हो गई और उसके गले लगकर रोने लगी। दोनों गिले शिकवे भुलाकर एक हो गए। लड़के की इंसानियात की वजह से परिवार टूटने से बच गया। उसने भी ससुर को अपना पिता मानकर उनके इलाज में मदद की।
यह मामला इस समय सुर्खियों में बना हैं। एक्स, यूट्यूब और इंस्टाग्राम में उसका वीडियो धड़ल्ले से वायरल है। इस बात से एक और बहस छिड़ गई है कि सोशल मीडिया के दौर आखिर तलाक क्यों बढ़ गए हैं। इसका कराण है कि अब शादी के बाद भी लड़कियां मायके से काफी जुड़ी रहती हैं। वह अपने ससुराल की छोटी सी छोटी बात माता से शेयर कर देती हैं। वहीं से विवाद शुरू हो जाता है। माता का दखल बेटी के ससुराल तक पहुंच जाता है। इसके बाद मामला बिगड़ कर तलाक तक पहुंच जाता है। कानपुर समेत पूरे देश में लाखों की संख्या में तलाक के मामले अदालत में लंबित हैं। इस तरह से परिवार बिखर रहा है।
कानपुर देहात में तो सास ने ही दामाद को बना लिया खसम
कानपुर देहात का तो एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने दामाद से ही कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद उसने भी एक दूसरे को माला डालते और मैरिज सर्टिफिकेट दिखाते फोटो वायर कर दी। इस तरह से एक मां ने ही अपनी बेटी का घर उजाड़ दिया। इस तरह की शादियां टिकती नहीं हैं लेकिन परिवार जरूर बिखर जाता है। ऐसा ही एक मामला कुछ महीनों पहले अलीगढ़ से सामने आया था।
Blog




