
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। बिलरियागंज दिनांक 30.05.2025 को वादिनी मुकदमा थाना विलरियागंज जनपद आजमगढ ने थाना पर तहरीर दिया कि दिनांक 26/05/2025 को करीब 11.00 वजे रात मे विपक्षी अरबाज पुत्र गुफरान साकिन अण्डाखोर टिकरिया थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, के सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 168/25 अन्तर्गत धारा 87/137(2)/64/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। दिनांक- 06.06.2025 को उ0नि0 अवधेश उपाध्याय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अरबाज पुत्र गुफरान साकिन अण्डाखोर टिकरिया थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर अण्डाखोर टिकरिया से समय 08.25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।




