Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी में बड़ा रोड एक्सीडेंट, 6 की मौत

5 घायल, मचा कोहराम, चीख पुकार से सहमें लोग

सरफराज अहमद

वाराणसी। मिर्जामुराद में वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को भीषण रोड एक्सीडेंट से कोहराम मच गया। हादसे में क्रूजर खडे ट्रक से टकरा गई। घटना कितनी भयानक थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 अन्य लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।

महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर क्रूजर गाड़ी जा रही थी। मिर्जामुराद के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं वाहन में सवार संतोष कुमार, सुनीता पत्नी संतोष, गणेश और शिवकुमार समेत 6 लोगों की मौत हो गई। महिला का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। वाहन में सवार कविता, अनिता, लीलावती, साईनाथ, भगवंत, सुलोचना और चालक समेत सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार और एडीसीपी आकाश पटेल पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं राहत और बचाव कार्य में जुट गई। सभी श्रद्धालु कर्नाटक निवासी बताए जा रहे हैं।
क्रूजर की रफ्तार काफी तेज थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने की वजह से क्रूजर ट्रक से टकरा गई। क्रूजर का चालक के दूसरी तरफ का अगला हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से किसी तरह वाहन को बाहर निकलवाया। वहीं गैस कटर से काटकर घायलों को क्रूजर से वाहन निकाला गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक राहत और बचाव कार्य चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button