Slide 1
Slide 1
आगराब्रेकिंग न्यूज़

आगरा के सर्राफा बाजार में सिलेंडर ब्‍लास्‍ट, 2 की मौत,कई झुलसे

आकाश वर्मा
आगरा। थाना कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में चौबे जी के फाटक में स्थित श्रीजी टंच के कारखाने में गैस सिलेंडर फटने से पांच कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वही 2 कारीगर की मौत हो गई है। पांचों गंभीर घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जाता है कि चौबे जी के फाटक में स्थित श्रीजी टंच का तीसरी मंजिल पर बने कारखाने में चांदी गलाने का काम होता है। गुरुवार दोपहर में कई मजदूर वहां काम कर रहे थे। तभी काम करते समय दो सिलेंडर फट गए। धमाके के साथ ही आग की तेज लपटों ने वहां कार्य कर रहे कारीगर को घेर लिया। इसी बीच एक मजदूर से तीसरी मंजिल से कूद पड़ा। उसे मरणासन्न स्थिति उठाकर स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस तक पहुंचाया। इधर तेज धमाकों की आवाज सुनकर सभी दुकानदार सड़क पर निकल आए। आनन फ़ानन में पुलिस और फ़ायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिर पुलिस और दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर कारख़ाने में तीसरी मंजिल पर फंसे मजदूरों को निकाला। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि 5 लोगों को गंभीर हालात में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और फायर सर्विस टीम घटना की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button