Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़भदोही

भदोही : किसान समृद्धि यात्रा की अनुमति न मिलने पर डीएम सिंह गहरवार ने किया तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा निकालने का परमिशन गुलाम भारत में जरूरी, आज़ाद भारत में नहीं: डीएम सिंह गहरवार

कृषि प्रधान देश में किसान प्रोत्साहन के लिए ट्रैक्टर यात्रा किया: डीएम सिंह गहरवार

ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट…

भदोही। बहुचर्चित युवा नेता डीएम सिंह गहरवार ने एक ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाला जो चौरी के लच्छापुर से प्रारंभ हुआ जिसमें जगह जगह पर डीएम सिंह गहरवार का युवाओं ने पुष्प वर्षा करके देश भक्ति नारे से अभिवादन किया। 13 अगस्त को लगभग 8 वर्षों से युवा नेता डीएम सिंह गहरवार तिरंगा यात्रा निकालते आए है, पिछली बार पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने तिरंगा यात्रा प्रारंभ कराया था, इस बार पूर्वांचल के सबसे चर्चित नेता पूर्व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आना था जिसमें जनपद के सैकड़ों किसानों को सम्मानित किया जाता। किंतु जिला प्रशासन ने मौसम का हवाला देकर अनुमति नहीं दिया। इसलिए डीएम सिंह गहरवार के समस्त कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी भदोही ने अनुमति नहीं प्रदान किया।जिससे युवाओं और किसानों में भारी रोष देखने को मिला। डीएम सिंह गहरवार ने बताया कि हमारा तिरंगा यात्रा पारंपरिक है लगभग 8 वर्षों से निकाल रहे है, इस बार अनुमति हमने मांगा किंतु हमें अनुमति नहीं मिली। इसलिए हमने किसान, नौजवान के प्रोत्साहन के लिए कानून के दायरे में रहकर एक ट्रैक्टर से यात्रा प्रारंभ किया। जिसमें युवाओं का जगह जगह पर उत्साह देखकर राष्ट्र भक्ति की भावना और भी प्रोत्साहित हुई। यह यात्रा लच्छापुर चौरी से चलकर चौरी बाजार होते हुए इन्द्रामिल चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा को आगे बढ़ाते हुए राजपुरा, भदोही नगर होकर स्वामी विवेकानंद चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके ट्रैक्टर यात्रा को समाप्त किया। इस मौके पर जय प्रकाश पटेल, विजय सिंह, सुरेश मौर्य, चंद्रशेखर धीवर, विजय राज यादव, किशन सिंह, प्रशांत तिवारी, रंजीत मौर्य, आशीष सोनकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button