
मोहम्मद इमरान अली
सासाराम। निरीक्षक प्रभारी/ रेसुब डेहरी ऑन सोन/ रामविलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुमार गौरव सहायक उप निरीक्षक सरोज कुमार,आरक्षी अभिमन्यु सिंह सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन, अपराध आसूचना शाखा गया के निरीक्षक चंदन कुमार साथ आरक्षी दीपक कुमार ओझा तथा स्थानीय थाना डालमियानगर के पुलिस अवर निरीक्षक मिथलेश कुमार सिंह साथ आरक्षी 1234 अशोक कुमार यादव सभी रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन में ग्रस्त हुआ। अपराधी गतिविधि निगरानी कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 02/03 के पूर्वी छोर पर दो व्यक्तियों (1) मनोज कुमार सिंह,उम्र 35 वर्ष, पिता दीपनारायण सिंह,ग्राम धरहरा वार्ड नंबर,13,थाना दरीहट जिला रोहतास (बिहार) एवम (2) सनोज चौधरी,उम्र 45 वर्ष,पिता शाखीचंद्र चौधरी,ग्राम भरकुरिया, थाना दरिहट,जिला रोहतास (बिहार) को अपने शरीर में लपेटे एवं झोला में कुल 16.6 लीटर ब्लू लाइम देसी मसाला शराब के साथ पकड़ा गया। जिसे मौके की सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई कर सभी अवैध शराब को जप्त किया गया। देशी शराब की अनुमानित कीमत 6225/-रुपए है। कानूनी कार्रवाई वास्ते स्थानीय थाना डालमियानगर को उपरोक्त गिरफ्तार दोनों अभियुक्त,जप्त शराब मय कागजात के साथ सुपुर्द किया गया।




