Slide 1
Slide 1
चंदौली

महिला सशक्तिकरण हेतु मैराथन दौड़ को सीओ स्नेहा तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

चंदौली– उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ”मिशन शक्ति अभियान -5.0 के द्वितीय चरण’’ के तहत पुलिस अधीक्षक चंदौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आज महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए जनपद स्तर पर रन फ़ॉर एम्पावरमेंट (मैराथन)” का आयोजन किया गया । मैराथन दौड़ में समस्त थानें की महिला आरक्षी व पुरूष आऱक्षी, ज्योति कान्वेंट स्कूल, एसआरबीएस स्कूल व राजकीय इण्टर कॉलेज चकिया की छात्राओं, कुशल खिलाडी व एथलीट्स सहित लगभग 200 प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़कर किया गया प्रतिभाग लिया । अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्रीमती स्नेहा तिवारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार द्वारा चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ के दौरान महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु पम्पलेट वितरित किए गए । कार्यक्रम में विशेष रूप से छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।


अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक क्रांति है जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना और उन्हें सशक्त बनाना है। महिला सुरक्षा में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जब तक समाज के सभी वर्ग मिलकर योगदान नहीं देंगे, तब तक कोई भी प्रयास पूर्ण नहीं हो सकता । अंत में उपस्थित छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि जब एक बालिका दौड़ में भाग लेती है, तो वह केवल दौड़ नहीं रही होती, बल्कि अपने अधिकारों, आत्मबल और सपनों की ओर अग्रसर होती है। वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार करें- जनपदीय पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ हैं । कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर अत्यंत गंभीर है और उनकी सेवा में सदैव तत्पर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, 1930, 181, 102, 108, 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी और इनका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं मैराथन दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम स्थान-प्रांजल यादव , द्वितीय स्थान-प्रियांस यादव, तृतीय स्थान-हर्ष चौहान व सहाना को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button