Slide 1
Slide 1
चंदौली

गणतंत्र का सदुपयोग तभी होगा जब बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका में अच्छी जगह पर कार्य करेंगे-अरुण अग्रवाल

चन्दौली। रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इसमें विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने झंडा फहराया। वही विद्यालय के मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का बहुत ही पवित्र राष्ट्रीय त्योहार है। इसी दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। जिसके अनुसार देश की कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका कार्य करती है। इससे पूर्व देश पर अंग्रेजों व मुगलों का शासन रहा है। इसमें भारतीय गुलामी का जीवन व्यतीत करते थे। कहा कि आज हम पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। हर भारतीय संविधान के अनुसार किसी भी तरह का कार्य करता है। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी व गणतंत्र का सदुपयोग तभी होगा जब बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका में अच्छी जगह पर कार्य करेंगे। इससे देश के महापुरुषों के सपनों का भारत साकार होगा। हमें अपने पूर्वजों के सपनों को हर हाल में साकार करना है। इसके लिए सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा ही है। बच्चे राष्ट्र के कर्णधार है। वह अच्छी शिक्षा प्राप्त करके ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी, बासुदेव यादव, ओपी जिंदल, अशोक शाहा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button