Slide 1
Slide 1
एजुकेशनचंदौली

चंदौली : बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों का कुशल निर्देशन महत्वपूर्ण-अरुण अग्रवाल

एसजी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ संपन्न

सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को बिना दबाव के पढ़ाई करने देना चाहिए-दर्शना सिंह

शिक्षा की नींव को मजबूत करने से बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है- रामकिशुन यादव

चन्दौली रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव प्रतिभा-2025 शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल और चेयरपर्सन उमा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसमें विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। वहीं प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियां के बारे में विस्तृत रूप से बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती, मराठी सहित विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य को प्रस्तुत कर देश की संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक विषयों पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोहा। इस दौरान सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि छात्रों में आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी होना बहुत ही आवश्यक है। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को बिना दबाव के पढ़ाई करने देना चाहिए। इससे वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। बच्चों को अपने महापुरुषों से सीख लेकर उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करके आगे बढ़ना चाहिए। वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यालय के मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन से बच्चों में आत्म विश्वास व कौशल का विकास होता है। इससे उनमें अपने विचारों को दूसरों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। वही पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि बच्चे किसी भी देश के भविष्य होते हैं। इसलिए उनके शिक्षा की नींव को मजबूत करने से उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है। इसके लिए विद्यालय का प्रयास काफी सराहनीय है। प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय नौनिहालों की बेहतर शिक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास करता है। ताकि एक बढ़िया शिक्षा वातावरण तैयार किया जा सके। बच्चों की छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ गैर शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरा ध्यान दिया जाता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों का कुशल निर्देशन महत्वपूर्ण है। वहीं उन्होंने अभिभावकों से इसमें पूरा सहयोग करने की अपील भी की। इस मौके पर एआरटीओ डॉ सर्वेश गौतम, सीबी सिंह, हरबंश सिंह, डॉ अनिल यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, सनी अग्रवाल, राजा अग्रवाल, धर्मराज यादव, राणाप्रताप सिंह, सतीश जिंदल, डॉ डीपी सिंह, बासुदेव यादव, सवरु यादव, विनय वर्मा, आलोक सिंह, चंद्रकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button