मिर्जापुर : संस्थापक प्रबंधक नागेश कुमार सिंह को उत्कृष्ट सामाजिक धार्मिक कार्यों पर किए गए सम्मानित

(तारा त्रिपाठी )मीरजापुर। सरोकारों मे हमेशा अग्रणी भूमिका निर्वहन करने वाले क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यमी व स्व. डा. श्रीकुबेर सिंह महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी नागेश कुमार सिंह एडवोकेट को उनके उत्कृष्ट सामाजिक धार्मिक कार्यों के लिए अहरौरा स्थित कैंप कार्यालय पर सम्मानित किया गया। वाराणसी की सामाजिक धार्मिक संस्था ‘संगच्छध्वम’ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर उनके कृतित्व को उद्धृत करते बताया गया कि नागेश कुमार सिंह में धार्मिक कार्यों में सहभागिता और उत्कृष्ट समाजसेवा का अद्भुत संगम है, जो समय समय पर परिलक्षित होता है, जिसका लाभ हमेशा से अपेक्षित वर्ग को मिलता रहा है, गौरतलब है कि श्री सिंह वर्षों से गरीबों में कंबल वितरण और भोजन की व्यवस्था अनवरत करते चले आ रहे हैं, इसके साथ ही उनके अहरौरा स्थित कैंप कार्यालय पर प्रति सप्ताह सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन कर गरीबों को भोजन कराने की परंपरा वर्षों से चलती आ रही है। जो समाज के लिए अनुकरणीय और प्रेरणा का एक सुंदर उदाहरण है। उनके इन्हीं अनुकरणीय कार्यो से प्रभावित होकर वाराणसी की प्रख्यात सामाजिक धार्मिक संस्था ‘संगच्छध्वम’ द्वारा अहरौरा स्थित उनके प्रतिष्ठान पर सुंदर काण्ड के पाठ में सहभागिता के उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर संस्था द्वारा श्री नागेश कुमार सिंह एडवोकेट को माल्यार्पण अंगवस्त्रम, व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस
अवसर पर संस्था के डा. प्रमोद कुमार दीक्षित, अरविन्द राय, अभिषेक मिश्रा, अरुण कुमार राय, असीम जी, डा. विशाल राय, अरूण राय, पंकज सिंह डब्बू सहित दर्जनों की संख्या में सामाजिक धार्मिक सरोकारों मे सहभागिता रखने वाले गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




