राजनीति
प्रियंका गांधी ने पूछा इस मंहगाई में कितने लोग कमा पाते हैं 12 लाख
जीएसटी से महंगाई बढ़ी कमाई ठप- प्रियंका गांधी
सरफराज अहमद
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने बजट पर सवाल खड़े किए हैं। शनिवार को संसद में बजट की चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास के लिए 12 लाख रुपये तक का इनकम टैक्स फ्री कर दिया गया है। लेकिन कोई सरकार से पूछे कि देश में कितने लोग टैक्स भरने लायक हैं, कितने लोग साल का 12 लाख रूपये कमा पा रहे हैं?
जबकि सच्चाई ये है कि सिर्फ 7 करोड़ लोग देश में टैक्स भरते हैं। 135 करोड़ जनता टैक्स नहीं भर पा रही है, क्योंकि वह इतना कमा ही नहीं पाती। इस सरकार ने हर चीज पर GST लगा रखा है, हर चीज महंगी हो गई है। महंगाई बेतहाशा बढ़ी है, लेकिन कमाई ठप हो गई है। आम जनता परेशान है।