Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : गांधी-शास्त्री को नमन कर, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का लिया संकल्प


त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भांवरकोल क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्रवासियों ने दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के प्रति योगदान को याद किया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष बैठकों का आयोजन कर सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई, वहीं लालबहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिष्ठा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जनजीवन में अपनाने तथा स्वच्छता और जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

इसी क्रम में भांवरकोल थाने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने परेड गारद के साथ सलामी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। वहीं शेरपुर पंचायत में सचिव सूर्यभान राय के नेतृत्व में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से संचालित नागरिक केंद्रित सुधारों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। ग्रामीण विकास एवं आजीविका मिशन, खाद्य एवं सुरक्षा, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्यों एवं पात्रता के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा, जब ग्रामीण अपने अधिकारों और योजनाओं की जानकारी के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता, जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की अपील की। क्षइस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, सचिव सूर्यभान राय, ओम प्रकाश राय मुन्ना, राकेश राय, मनन राय, कमलेश राय, अशोक राय, रोशन राम, ग्राम बागडू कुमार, सत्येंद्र राय, छविनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button