गाजीपुर : गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना कर स्वत्रंता संग्राम को नई दिशा दी : जिला जज

गाजीपुर । महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद न्यायायल के दस कक्षीय सभागार में प्रातः 08ः00 बजे जिला जज, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयप्रकाश यादव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाकर भारतीय स्वत्रंता संग्राम को एक नई दिशा दी। भारतीय स्वंत्रता संग्राम सन् 1858 से ही शुरू हो गया था, लेकिन वो अलग-अलग दिशाओं में चल रही थी। महात्मा गांधी को श्रेय यह जाता है कि उन्होंने सभी आन्दोलन को एक जुट किया और एक नई दिशा दी। जिनके रास्ते पर चलते हुए आजादी प्राप्त हुई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर चलाये जा रहे पॉक्सो अधिनियम – 2012 के प्रति विशेष जागरूकता के लिए जिला जज ने एक प्रभात फेरी गेट 1 से हरी झण्डी दिखा रवाना किया। संजय हरी शुक्ला पीठासीन अधिकारी, शैलोज चन्द्र, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, अभिमन्यू सिंह, विशेष न्यायाधीश, सुश्री श्वेता वर्मा, ए0डी0जे0, संजय के लाल, स्पेशल जज ई0सी0एक्ट, विजय कुमार-चतुर्थ, ए0डी0जे0/व अमित कुमार-।।, सिविल जज (सी0डि0) सिविल बार एसोसिएशन के राजेन्द्र विक्रम सिंह, अंजनी कुमार ठाकुर, शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, आदि मौजूद रहे।



