गांधी जयंती पर गाजीपुर पुलिस ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि


उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुईं निरीक्षक गीता राय
गाजीपुर । राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को गाजीपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन-संघर्ष, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए पुलिसकर्मियों ने सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक गीता राय को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों को कंबल वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए महात्मा गांधी के आदर्शों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला संवाददाता, विवेकानंद राय



