
संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों का बीएचयू दौरा
सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसद की स्थायी समिति ने मंगलवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय का अध्ययन दौरा किया। संसद सदस्य, राज्यसभा, दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के केन्द्रीय कार्यालय में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ बैठक की। स्थायी समिति के सदस्यों में संसद सदस्य बिकास रंजन भट्टाचार्य, डॉ. भीम सिंह, राजीव राय, श्रीमती रेखा शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, अमरदेव शरददाव काले, डॉ. हेमांग जोशी, तथा श्रीमती शोभनाबेन महेन्द्रसिंह बरैया बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में एस. के. बरनवाल, अपर सचिव, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, प्रो. संजय कुमार, कुलपति (कार्यवाहक), काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, प्रो. एस. एन. संखवार, निदेशक, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू, प्रो. आशीष बाजपेयी, निदेशक, प्रबंध शास्त्र संस्थान, बीएचयू, प्रो. अमित पात्रा, निदेशक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बीएचयू, विवेक कुमार, निदेशक, शिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड, कानपुर, प्रो. आशीष खरे, कुलसचिव, केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद, प्रो. लक्ष्मी कांत मिश्रा, डीन-शिक्षण, मोतीलाल नेहरू एनआईटी, इलाहाबाद, तथा उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, के प्रतिनिधि के तौर पर काशी विद्यापीठ, वाराणसी, के कुलपति प्रो. ए. के. त्यागी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान शिक्षण, उद्योग-अकादमिक सहयोग और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र में श्रेष्ठ पद्धतियों और प्रमुख उपलब्धियों तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में आने वाली चुनौतियों (वित्तीय, मानव संसाधन, स्थान और प्रशासनिक) का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संयुक्त कुलसचिव एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया।




