Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : जिला कांग्रेस कार्यालय में गांधी और शास्त्री की जयंती मनी

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन के संग अन्य कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रंद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने अपने अपने संबोधन में दोनों महापुरुषों के विचारों और देश के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराया। श्यामदेव यादव ने सभी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। एडवोकेट बेलाल अहमद बेग ने कहा कि हम सभी को आपसी प्रेम, भाईचारा और सहिष्णुता की भावना बनाए रखते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। मन्तराज यादव ने सादगी, अनुशासन और ईमानदारी को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में आजमगढ़ कांग्रेस परिवार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओबीसी प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष शंकर यादव,जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सरोज, जिला उपाध्यक्ष व पीसीसी सीमा भारती, महिला जिलाध्यक्ष शीला भारती, प्रेमा चौहान, मीना देवी, जिला उपाध्यक्ष मो० आमिर, वरिष्ठ कांग्रेसी चन्द्रपाल सिंह, मुन्नु यादव,शहर महासचिव गोविन्द शर्मा,प्रदीप यादव,बालचन्द राम, महताब अहमद,शहर सचिव अल्ताफ, आदि कांग्रेसी उपस्थित रहें।कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं तेजबहादुर यादव ने बखूबी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button