आजमगढ़:दुप्पटे के सहारे नीम के पेड़ पर प्रेमी युगल का शव लटकता मिला

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चकपाठा गांव में नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे सोमवार की सुबह प्रेमी युगल का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बर्फ पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के पन्दहा गांव निवासी घनश्याम यादव अपने ही गांव में ननिहाल में रह रही नंदनी यादव के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोंनो शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन शादी का विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ माह पहले घर से भी भाग गए थे।सोमवार को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चकपाठा गांव के सिवान के एक नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे दोनों का शव लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने दोंनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चकपाठा गांव के सिवान में एक पेड़ से एक लड़का व लड़की का शव लटकते हुआ मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी करने पर पता चला है कि दोनों मेंहनगर थाना क्षेत्र के पंदहा गांव रहने वाले है। युवती 23 जून को मुंबई से लापता हो गई थी, इसके संबंध में वहां मुकदमा भी दर्ज है।




