Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : वरिष्ठ पत्रकार सुशील व शिव बने जेसीआई सलाहकार समिति के सदस्य

राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ एके राय ने मनोनयन  पर हर्ष व्यक्त किया 

गाजीपुर। पत्रकारों के राष्ट्रव्यापी संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार सुशील श्रीवास्तव तथा छत्तीसगढ के वरिष्ठ पत्रकार शिव श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। गाजीपुर के वरिष्ठ पत्रकार तथा जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. ए.के. राय ने इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इनके मनोनयन से जेसीआई को नयी ऊर्जा मिलेगी और संगठन पत्रकारों की समस्याओं पर निर्णायक भूमिका निभाने में सक्षम हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आर सी श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना व राष्ट्रीय समिति की अनुशंसा पर पत्रकार हितार्थ कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दोनों वरिष्ठ पत्रकारों का मनोनयन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button