Slide 1
Slide 1
बलिया

बलिया :  एल०आई०सी० की  शैक्षणिक सेमिनार एवं सम्मान समारोह संपन्न


राजेश महाजन /बलिया । एल०आई० सी० यूनिट रसड़ा की संयुक्त मीटिंग,शैक्षणिक सेमिनार एवं अभिकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन शाखा प्रबंधक-राजीव प्रजापति  की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विकास अधिकारी गोपाल वर्मा,अरविंद श्रीवास्तव,सुनील गुप्ता, अखंड प्रताप मिश्रा एवं राधाकृष्ण सिंह द्वारा नए गारंटीड प्लान,यूलिप प्लान, टर्म प्लान एवं नई तकनीक आनंदा मोबाइल एप्लीकेशन पर विस्तृत जानकारी दी गई। पिछले वित्तीय वर्ष के शतकवीर, अर्ध शतकवीर, रजतवीर अभिकर्ता एवं परफॉर्मर बीमा सखियों को सम्मानित भी किया गया इस मौके पर वरिष्ठ अभिकर्ता शचींद्रनाथ श्रीवास्तव, नंदलाल,बृजेश यादव, धर्मेंद्र यादव,राजेश प्रजापति, संजीत राय,मुरलीधर,राकेश कुमार,विद्याशंकर, बीमा सखी विंध्यवासिनी देवी,अनिता जी,सुमन यादव आदि शाखा प्रबंधक एवं विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित हुए। कार्यक्रम के अंत में विकास अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने सेमिनार में आए हुए आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button