क्राइमबलिया

बलिया:एसपी ने कई एसओ का कार्य क्षेत्र बदला

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई थानों के थानाध्यक्ष को इधर से उधर किया है। वहीं कई को अलग-अलग प्रकोष्ठ का प्रभारी बना दिया है। नरहीं थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया। जबकि नदीम अहमद फरीदी को नरही थानाध्याक्ष बनाया गया। बृजमोहन सरोज एसओ फेफना से प्रभारी डीसीसीआरबी बनाया गया। वही अजय कुमार त्रिपाठी फेफना एसओ बनाये गए। अखिलेश चंद्र पाण्डेय बांसडीह रोड से पासको सेल भेजे गए। जबकि चौकी प्रभारी सिविल लाइन अजयपालको थानाध्यक्ष बांसडीह रोड़ का एसओ बनाया गया। एसओजी प्रभारी संजय सिंह अपराध शाखा भेजे गए। योगेंद्र प्रसाद सिंह एसओ सुखपरा से साइबर थाना गए। वहीं एसओ बैरिया रामायण सिंह को सुखपुरा थाना प्रभारी बनाया गया।

रेवती के एसओ रोहन राकेश सिंह चित्तबड़ा गांव एसओ बने। थानाध्यक्ष दोकटी वंश बहादुर सिंह को पुलिस कार्यालय बलिया भेजा गया। नगरा एसओ हरिशंकर को दोकटी भेजा गया। प्रशांत चौधरी को चित्तबड़ा गांव से रेवती भेजा गया। विश्वदीप चौकी प्रभारी दक्षिणी रसडा से थानाध्यक्ष हल्दी बनाये गए। मूलचंद चौरसिया प्रभारी निरीक्षक गड़वार से खेजूरी भेजे गए। श्रीमती अनीता को प्रभारी निरीक्षक से महिला सहायता प्रकोष्ठ भेजा गया। लाल मणि सरोज चौकी प्रभारी गोपाल नगर से थानाध्यक्ष पकड़ी भेजे गए। बिपिन सिंह उभाव से प्रभारी निरीक्षक रसड़ा से गड़वार भेजे गए। जबकि रत्नेश सिंह रसड़ा से गड़वार गए। कौशल पाठक पीआरओ पुलिस अधीक्षक को नगरा एसओ बनाया गया। राजेंद्र प्रसाद सिंह को एसओ पकड़ी से एसओ उभाँव बनया गया। अंशुमान सिंह यदुवंशी को प्रभारी महिला प्रकोष्ठ से साइबर सेल प्रभारी बनाया गया। मिथिलेश कुमार को हल्दी से दुबहर एसओ बनाया गया। जबकि दुबहर एसओ राकेश कुमार सिंह को बैरिया का प्रभार दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button