आजमगढ़ : कान्हा व राधा का श्रृंगार एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। न्यू कला केंद्र समिति के तत्वावधान में सचिव विभा गोयल के कुशल नेतृत्व में हरिऔध कला भवन के सभागार में कान्हा की बांसुरी राधा का श्रृंगार एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीएमएस डॉ. विनय सिंह यादव, संस्था अध्यक्ष सुदर्शन दास अग्रवाल और सदस्य अनूप अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात विभिन्न श्रेणियों शिशु, बाल एवं सावन सुंदरी वर्ग में बच्चों एवं प्रतिभागियों ने राधा-कृष्ण की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभा रही संतोष सिंह, श्रेया चित्रांशी और कामिनी सिंह ने विजेताओं की घोषणा की। जिसमें सावन सुंदरी वर्ग में ईशानवी अग्रवाल, श्रेया पाण्डेय और काशवी अग्रवाल विजेता रहे। कान्हा की बांसुरी और राधा का श्रृंगार प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में वान्या गर्ग, शिवाक्षी यादव और शिवांशी अग्रवाल। बाल वर्ग में मानसी पांडेय, सान्वी गर्ग, शिवांश अग्रवाल और अमुल्य जायसवाल विजेता रहे। जजेस द्वारा जगन्नाथ का रूप धारण करने वाले शिवाय सिंघल को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन गौरी अग्रवाल एवं पूनम यादव ने संयुक्त रूप से किया। संस्था द्वारा लाइफ लाइन हॉस्पिटल, आजमगढ़ की डॉ. सुमन सिंह यादव का विशेष आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुदिता अग्रवाल, नीलांबुज़ गुप्ता, विनोद यादव, सृष्टि सिंह, शिवम प्रजापति, मुकुल श्रीवास्तव, प्रद्युम्न चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




