गाजीपुर : जमानियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 86.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर । जमानियां अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 बोरी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 480 पाउच 8 PM अंग्रेजी शराब, कुल 86.4 लीटर, तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ बरेसर नहर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहादुरपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक चार पहिया वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 05 बोरी में 480 पाउच 8 PM अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच 180 एमएल का है, जिसकी कुल मात्रा 86.4 लीटर बताई गई है। बरामद शराब की कीमत करीब 1.15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से मुन्ना सिंह (36 वर्ष), पुत्र गनेश सिंह, निवासी खरोज, थाना सूर्यपुरा, जनपद रोहतास, बिहार को गिरफ्तार किया। उसके पास से शराब तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या JH01AN2676 भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना जमानियां में मु0अ0सं0 287/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह थाना जमानियां शामिल रहे।
जिला संवाददाता, विवेकानंद राय




