Slide 1
Slide 1
क्राइममिर्जापुर

मिर्जापुर: मछली मारने गये युवक को डूबो कर मारने के आरोप में दो पक्षों में चटकी लाठियां

       तारा त्रिपाठी

मिर्जापुर। अहरौरा थाना के चौकी इमिलियाचट्टी अन्तर्गत आने वाले जरगो डैम में मछली मार रहे युवक को ठेकेदार द्वारा डूबो कर मार देने के आरोप में ग्रामीणों व गुस्साये मृृतक के परिजनो और ठेकेदार के गुर्गों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। युवक के मौत के बाद गुस्साये परिजन जब बांध पर पहुंच। जमकर हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदार के गुर्गों के बीच जमकर लाठी दण्डे चले। गुस्सायी भीड़ ने ईंट पत्थर से भी हमला किया। मौके पर मौजूद गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाये। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं है।घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची।भीड़ को समझाने में जुटी, जब स्थानीय पुलिस भीड़ को कन्ट्रोल नहीं कर पायी तो आस-पास थाने के फोर्स और पीएसी को भी बुला लिया गया।भीड़ द्वारा पुलिस पर भी पथराव किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि स्थानीय लोगों द्वारा आये दिन मछली मारने का कार्य किया जाता रहा और इससे ठेकेदार आजीज हो चुके थे। बार बार मना करने पर और समझाने पर भी जब वे नहीं माने तो आज की घटना उसी का आन्जाम है। एहतियात के तौर पर घटना स्थल पर पीएसी फोर्स लगा दी गई है। पुलिस अधीक्षक भी पहुंच चुके हैं। क्षेत्र में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button