Slide 1
Slide 1
Blog

उत्तराखंड सीएम के सामने बच्ची ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

ताईक्वांडों में नेशनल में गोल्ड मेडल जीत चुकी बच्ची से मांगे गए डेढ़ लाख, रुपए न देने पर बच्ची का नहीं हुआ इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता में सेलेक्शन, कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया में कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया

कानपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने स्पोर्ट्स छात्रा ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। जम्मू-कश्मीर में ताईक्वांडो में आयोजित नेशल स्तर की प्रतियोगिता में छात्रा ने गोल्ड मेडल जीता था लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उसे भेजने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे गए। सीएम के सामने छात्रा ने शिकायत की लेकिन उन्होंने किसी तरह की जांच या कार्रवाई का आश्वासन न देकर बच्ची से कहा ‘ अच्छा बैठ जाओ‘।

उत्तराखंड में भी हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में पूरे प्रदेश में नफरत बढ़ी है। बच्चियों के साथ अपराधों में भी इजाफा हुआ है। लोगों का कहना है कि सीएम भी नफरत की भाषा बोलते रहते हैं।

मुख्यमंत्री के लिए छात्राओं का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उस कार्यक्रम में कई छात्राओं ने अपनी समस्याएं बताई थीं। एक छात्रा ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में आयोजित नेशनल स्तर की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आई है। उसका इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए सेलेक्शन होना था लेकिन उसके लिए उससे डेढ़ लाख रुपए मांगे गए। रुपए न देने की वजह से उसका सेलेक्शन नहीं हुआ। यह बात सुनकर कुछ सेकंड तो सीएम शांत रहे। इसके बाद बच्ची से कहा कि बैठ जाओ। इस दौरान कार्यक्रम में बैठे बच्चे उस बच्ची की तरफ देखते रहे। इसको कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया अकांउट से शेयर किया है। कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी सरकार में घूसखोरी और घपलेबाजी युवाओं के सपनों को रौंद रही है। शिकायत करने पर सीएम खुद भ्रष्टाचार को दबाने में लगे हैं।

यह बच्ची सीएम के सामने भ्रष्टाचार की पोल खोलकर सोशल मीडिया में छा गई है। हालांकि कांग्रेस ने दावा किया है कि लाइव कार्यक्रम के बाद भी उसे डिलीट कर दिया गया है।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button