Slide 1
Slide 1
Blog

मिर्जापुर ग्राम प्रधान राजेश सिंह को सपरिवार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का निमंत्रण


चन्दौली। धानापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत मिर्जापुर के ग्राम प्रधान राजेश सिंह को उनके उत्कृष्ट विकास कार्यों एवं पंचायत को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्हें सपरिवार 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश से चयनित 33 पंचायत प्रतिनिधियों को उनके जीवनसाथी/अभिभावक सहित राष्ट्रीय परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस प्रकार कुल 66 प्रतिभागी विशेष अतिथि के रूप में परेड में शामिल होंगे।
मंत्रालय की अपेक्षा के क्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 42 ग्राम पंचायतों के प्रधान तथा उनके साथ 24 जीवनसाथी/अभिभावकों के नामांकन प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल द्वारा संस्तुत 20 विशिष्ट अतिथियों को भी सूची में सम्मिलित किया गया है। राज्य एवं जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए उत्तर प्रदेश से कुल 93 प्रतिभागियों की सूची आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है। मिर्जापुर ग्राम पंचायत के लिए यह आमंत्रण न केवल ग्राम प्रधान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पंचायत स्तर पर किए गए विकास कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बताया है। वहीं ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य सदैव गांव का सर्वांगीण विकास रहा है और यह उपलब्धि उसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button