आजमगढ़ : पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा

गोविंदा लाल शर्मा/आजमगढ़। नगर पालिका आजमगढ़ की पूर्व अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव का असमय निधन हो जाने के कारण सारा शहर स्तब्ध और शोकाकुल है। उनके आवास पर श्रंद्धाजलि अर्पित करने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति राहुल इंडस्ट्रीज के मालिक और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोपालपुर श्री रामचंद्र यादव, कांग्रेस जिला महासचिव मन्तराज यादव, कैलाश गौड़, गोविन्द शर्मा आदि ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कार्यालय आजमगढ़ में भी स्वर्गीय शीला श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर शोकसभा का आयोजन हुआ। तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में श्री कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय जिलाध्यक्ष, काजी रियाजुल हसन शहर अध्यक्ष, चन्द्रपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, शीला भारती, प्रेमा चौहान, मुन्नु यादव, श्यामदेव यादव, राजाराम यादव, पुनर्मासी प्रजापति आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।




