
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। थाना- कोतवाली क्षेत्र में अवैध असलहा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उ0नि0 रामकिशोर शर्मा, उ0नि0 प्रदीप वाजपेयी, हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 36 वर्ष को उकरौड़ा सर्विस लेन से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा कब्जे से 1 कट्टा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। धारा 3/ 25 शस्त्र अधि. पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। आरोपी पर आजमगढ़ मऊ और लखनऊ में 52 मुकदमे दर्ज हैं।




