Slide 1
Slide 1
क्राइमबलिया

बलिया में पुलिस मुठभेड़, दो सदस्यों को लगी गोली

बिजली का तार चोरी करने वाले  था गिरोह, सात आरोपी गिरफ्तार

राजेश महाजन/ बलिया।  जिले में बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने गिरोह के अन्य सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश शुक्ल ने कहा कि सहतवार व बांसडीह कोतवाली पुलिस टीम संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को तड़के दुधैला अकबरपुर गांव के पास चेकिंग कर थी। इसी दौरान दो चार पहिया वाहन समर्थपार की तरफ से आते दिखे। उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों गाड़ियां पीछे जाने लगीं।

पुलिस ने घेराबंदी की तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें बदमाश टिंकू शाह निवासी दुधैल के दाहिने पैर में और शमीम अंसारी निवासी उमरगंज बहेरी कोतवाली के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल बदमाश टिंकू शाह व शमीम अंसारी द्वारा 26/27 मार्च की रात्रि दुधैला व 30/31 मार्च की रात अकबरपुर में अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली के तार व ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी की गई थी। पकड़े गए बदमाश टिंकू शाह के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और शमीम अंसारी के कब्जे से एक तमंचा व जिंदा व खाली कारतूस बरामद हुआ।  चोरी का तार और तार काटने का पिलास , आरी व रबर का ग्लैप्स बरामद हुआ है। पकड़ी गई गाड़ी पिकअप वाहन से चोरी हुआ तार व यस क्रास गाड़ी से तार काटने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस टीम ने पांच अन्य साथी अरविंद यादव निवासी रसूलपुर कंधावरा थाना नोनहरा गाजीपुर, मन्नू साह, रोहन पांडेय निवासी समरथ, फिरोज खान निवासी उमरगंज थाना कोतवाली, अभिषेक गौड निवासी सरांक थाना बांसडीह रोड को मौके से गिरफ्तार किया। सभी के पास से एक, एक चाकू नाजायज बरामद हुआ। पूछताछ में सभी ने बताया कि 26 मार्च की रात दुधैला तथा 30 मार्च की रात अकबरपुर से बिजली के तार को खंभों से काट कर छिपाए थे, फिरोज खान को लेकर आए थे उसे दिखा कर उसके बताए स्थान पर ले जा रहे थे। घायल बदमाश टिंकू शाह व शमीम अंसारी का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button