Slide 1
Slide 1
क्राइम

देवरिया : ट्रेन में झपटमार कर यात्रियों को लूटने वाला युवक गिरफ्तार

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। जनपद में जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में झपटमारी करने वाले एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से झपटे गए मंगलसूत्र को बेचकर प्राप्त 9,700 रुपये नकद बरामद किया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित उर्फ टिमल (20) पुत्र गुड्डू डोम निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास पूर्वी चौराहा के रूप में हुई है। उसे देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, बरामद 9,700 रुपये झपटे गए मंगलसूत्र की बिक्री से प्राप्त हुए हैं।पूछताछ के दौरान आरोपी रोहित ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान व आभूषणों की चोरी तथा झपटमारी करता था। इन वस्तुओं को बेचकर वह मिले पैसों से अपने शौक पूरे करता था।पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से रेलवे क्षेत्र में चोरी और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। जीआरपी आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button