Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

देवरिया : वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधे

विज्ञान शिक्षक असगर अली ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की जरूरत 

असगर अली , ब्यूरो चीफ/ देवरिया। जनपद के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार के प्रांगड़ में प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न प्रजातियों के लगभग पच्चास पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हंस नाथ तिवारी ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलित करने एवं मानव जीवन की रक्षा करने हेतु हम लोगों को पौधा रोपण करना चाहिए।उन्होंने शिक्षक एवं छात्र छात्राओं से पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी की जाएगी। विज्ञान शिक्षक असगर अली ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है इस लिए प्रत्येक छात्र/छात्राओं को एक एक वृक्ष लगाना चाहिए,शिक्षक रामप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि जल वायु मृदा एवं पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए हम लोगों को वृक्षारोपण करना चाहिए।वृक्षारोपण अभियान में विद्यालय के शिक्षक दिनेश्वर यादव, असलम अली अंसारी,राम नरेश सिंह, ज्ञानेंद्र पांडेय, अभया नंद दूबे,हरि गोविंद शुक्ला,ओवैदुर्रहमान, अभिषेक कुमार,राजा राम पांडेय,मिस.नीतू, रविता एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी कर्मचारी अमरजीत प्रसाद, सतवंत सिंह,अनिल तिवारी,युगेश सिंह,शशिकांत सिंह सहित सैकड़ों छात्र/छात्राएं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आम, अमरूद, शीशम, सागौन, जामुन औरकरौंदा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे निर्धारित स्थानों पर लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button