Slide 1
Slide 1
एजुकेशनपटनाबिहारराज्य

पटना:मध्य विद्यालय नावाडीह के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार

सुशील कुमार/ पटना।शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बांकेबाजार प्रखंड के मध्य विद्यालय नावाडीह के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया।शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, सॉल्व एवं ₹30,000 का चेक प्रदान किया। श्री कुमार ने यह पुरस्कार अपने दिवंगत पिता एवं आदर्श शिक्षक शुकदेव चौधरी को समर्पित किया। वर्ष 1999 बैच के बीपीएससी चयनित जितेंद्र कुमार मध्य विद्यालय कजूर प्रखंड मोहरा से शिक्षकीय यात्रा आरंभ की थी। 2017 में प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति के उपरांत मध्य विद्यालय  नावाडीह में पदस्थापित  हैं। पिछले 26 वर्षों से शिक्षा सेवा में योगदान दे रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष उनके बड़े भाई, मध्य विद्यालय डिहुरी के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार को भी यही पुरस्कार मिला था। इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित है।उनके सम्मान की खबर मिलते ही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव राज, आनंद कुमार, संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हैदर अली खान, प्रमंडलीय संयोजक डॉ. विनोद कुमार, ट्रस्टी वीरेंद्र कुमार, डॉ. अलख निरंजन, राजबल्लभ प्रसाद, प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद, सत्यनारायण यादव, सहित विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button