Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

गाजीपुर : शिक्षक संघ की महामंत्री बनी अंजलि यादव


गाजीपुर। पीजी कॉलेज मलिकपुरा में शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. चंद्रभान सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षक संघ के महामंत्री पद के रिक्त होने पर नए महामंत्री के चयन का प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्ष की अनुमति से संयुक्त मंत्री डॉ. पूजा शाहू ने वाणिज्य विभाग की प्रभारी डॉ. अंजलि यादव के नाम का प्रस्ताव किया। इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया, जिसके बाद डॉ. अंजलि यादव को शिक्षक संघ का नया महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। डॉ. अंजलि यादव के महामंत्री निर्वाचित होने पर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button