Slide 1
Slide 1
Blog

कानपुरः इस्पात नगर क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा उठाया

नगर आय़ुक्त और अधिशासी अभियंता लेगें मौके पर जायजा, उद्यमियों ने मनमानी तरीके से बढ़ाए गए हाउस टैक्स का भी मुद्दा उठाया

कानपुर। उद्योग विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं और हाउस टैक्स में विसंगतियों के संबंध में औद्योगिक संगठनों एवं नगर निगम के अधिकारियों के नगर आयुक्त के कार्यालय में बैठक की। इसमें इस्पात नगर क्षेत्र में टूटी सड़कें, दलदल बन चुके रास्ते, जंगल की तरह उगी झाड़ियां, बंद नालियां आदि की समस्याएं उठाई गईं।

नगर आयुक्त और अधिशासी अभियंता जोन 5 को मौके पर जाकर समस्याओं को निस्तारण करने के लिए कहा। उमंग अग्रवाल द्वारा फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र के 84 चक में सड़क और नाली क्षतिग्रस्त होने और सफाई न होने की समस्या बताई जिस पर अधिशासी अभियंता को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिया बकाया हाउस टैक्स को मनमाने ढंग से बढ़ाने की शिकायत की गई जिस पर संशोधित करके टैक्स लेने के लिए निर्देश दिया।

बैठक में फीटा इस्पात नगर चैप्टर के अध्यक्ष रजत गुप्ता, कोषाध्यक्ष निशांत खंडेलवाल, संरक्षक प्रदीप केडिया, अजीत मिश्रा, शिवकुमार गुप्ता, लाडली प्रसाद, सुनील वेश, संदीप अवस्थी, आरके अग्रवाल आदि मौजूद थे।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button