Slide 1
Slide 1
राजनीति

बांदा : 2017 से पहले बुंदेलखंड में भू-माफिया और डकैतों का आतंक था- सीएम योगी

बांदा और बबेरू विधानसभा क्षेत्र की 710 करोड़ रुपये की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित जेएन पीजी कालेज मैदान में बांदा और बबेरू विधानसभा क्षेत्र की 710 करोड़ रुपये की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2017 के पहले बुंदेलखंड में कहीं खनन माफिया, कहीं सैंड माफिया, लैंड माफिया, वन माफिया तो कहीं डकैतों का भारी आतंक था। किसान अपने ही खेत में जाने से डरता था और पाठा का क्षेत्र डकैतों की फिरौती वसूली का माध्यम बन गया था। अगर ऐसे भू-माफिया और डकैत चुनाव जीतकर जाएंगे, तो वे व्यापारियों का अपहरण करेंगे, लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा करेंगे और गरीबों को उजाड़ेंगे।सीएम योगी ने कहा कि नौ वर्ष पहले के बांदा और आज के बांदा में जमीन-आसमान का परिवर्तन दिखाई पड़ता है।एक समय था जब पलायन और प्यास ही बुंदेलखंड की मुख्य पहचान बन चुकी थी,यहां कनेक्टिविटी, सिंचाई और पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण नौजवानों को पलायन करना पड़ता था और हमारी बेटियां पूरी तरह असुरक्षित थीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देश की बागडोर संभालने के बाद यहां विकास की एक नई आशा की किरण जगी है। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नौ वर्षों में बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं। कभी पलायन, पेयजल संकट और डकैतों के लिए पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र में आज विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिवर्तन जनता के सहयोग और अच्छे जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और नरैनी विधायक ओममणि वर्मा का उल्लेख करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को गति मिली है। जनसभा में कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बसु, राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, विधान परिषद सदस्य डा. बाबूलाल तिवारी, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, पूर्व सांसद आर.के. पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button