देवरिया:इंदरवा में T 10 नाइट क्रिकेट मैच हुआ संपन्न

असगर अली
देवरिया।जनपद के विकास खंड बनकटा क्षेत्र के इन्दरवाँ खेल मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित नाइट T10 क्रिकेट मैच का उद्घाटन अश्विनी कुमार सिंह एवं विजय प्रताप सिंह जिला पंचायत प्रतिनिधि द्वारा फीता काटकर किया गया। यह मुकाबला सकरा बनाम बनकटा जगदीश के बीच खेला गया, जिसमें बनकटा जगदीश ने शानदार जीत दर्ज की। इस अवसर पर अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि खेल समाज में भाईचारा बढ़ाने और युवाओं को नई दिशा देने का माध्यम है। मैच के आयोजनकर्ता डॉ. योगेन्द्र कुशवाहा ने मुख्य अतिथियों का सम्मान किया। आयोजन में कमेटी सदस्य अभय कुशवाहा, अमित पासवान, विवेक कुमार सिंह, सोनू रजक, रंजीत, रुद्र प्रताप, विशाल शर्मा, ऋषि कपूर, सोनू, अनिल कुशवाहा, अंबुज सिंह तथा अंपायर विशाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में ग्राम सभा के वरिष्ठजन यशवंत सिंह बघेल, विजय कुमार सिंह, मन्नू कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, दिनेश गुप्ता और त्रिभुवन सिंह भी उपस्थित रहे। मैच का संचालन राज मौर्य ने इंग्लिश कमेंट्री के माध्यम से तथा शिवेंद्र कुमार ने हिन्दी कमेंट्री द्वारा करते हुए पूरे आयोजन को सफल बनाया। इस रोमांचक मैच का लाइव प्रसारण कृष्णा लाइव क्रिकेटर चैनल द्वारा किया गया।




