Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संघ ने कराया सामूहिक योग

आज पूरी दुनिया भारतीय योग की शक्ति को स्वीकार कर रही- प्रेमप्रकाश 

चंद्र मोहन तिवारी/गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर क्षेत्र के लंका मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, युवाओं, एवं नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं योग सत्र के साथ हुआ। योग प्रशिक्षक नगर संघसंचालक सर्वजीत के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जौनपुर के सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा को संतुलित करने की जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतीय योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है और करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है, रोगों से बचाव होता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। इस अवसर पर जिला संघचालक जयप्रकाश, जिला प्रचारक प्रभात, नगर कार्यवाह हर्ष एव संघ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button