Slide 1
Slide 1
कवि सम्मेलनगाजीपुर

गाजीपुर:वो इंसान था या कागज का पुलिंदा,आधार में था जिंदा…

सरस काव्य गोष्टी में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

गाजीपुरसाहित्य चेतना समाज’ के तत्वावधान में ‘चेतना -प्रवाह’ कार्यक्रम के अन्तर्गत बरही गांव में  सरस काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ कवि संजय पाण्डेय की वाणी-वंदना से हुआ। युवा कवि मनोज कुमार ने “मर्द को दर्द नहीं होता है, बहुत सुना है हमने/मगर बिना दर्द के कोई मर्द हो नहीं सकता” अपनी इन पंक्तियों के द्वारा कविता में पुरुष-विमर्ष को प्रतिष्ठित करते नज़र आए। युवा शायर गोपाल गौरव ने अपनी ग़ज़ल “आग ही आग होगी जिधर जाओगे/तुम चमन को जला कर किधर जाओगे” सुना कर खूब वाहवाही लूटी। इसी क्रम में आशुतोष श्रीवास्तव ने अपनी व्यंग्य- कविता “वो इंसान था या काग़ज़ का पुलिंदा/राशनकार्ड में मर गया/आधार में था ज़िन्दा” सुना कर सोचने पर मजबूर किया। युवा नवगीतकार डाॅ.अक्षय पाण्डेय ने अपना नवगीत “धूल-धुआँ से भरे सफ़र में/आई है अम्मा/पहली-पहली बार शहर में/आई है अम्मा” की सस्वर प्रस्तुति ने श्रोताओं को तालियाॅं बजाने के लिए विवश किया। संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ व्यंग्यकार अमरनाथ तिवारी ने अपनी व्यंग्य-कविता “गली में नेताजी का शव पड़ा है/उनकी अन्त्येष्टि में सहयोग कीजिए/और दस रुपए का चन्दा दीजिए” खूब प्रशंसित हुई। संजय पाण्डेय ने अपना गीत “आ तुझे मैं प्यार करूॅं और तू कुछ ना बोले” ने प्रशंसा अर्जित किया। भोजपुरी एवं हिन्दी के गीतकार हरिशंकर पाण्डेय अपना भोजपुरी गीत “कहनी शुरू बाटे, बेटी बेटी-महतरिया/रोटिया बनीं कहिया हो/होत भिनसरवे घनघनाएले मोबाइल/काम-धाम छोड़ि के धियवो पराइल” प्रस्तुत कर ख़ूब तालियाॅं बटोरी। इसी क्रम में कन्हैया गुप्त ‘विचारक’ ने अपनी कविता “पापा जी की परी है प्यारी/जिद्द अपनी मनवाती है/जिद्द करके पापा जी से/मोबाइल मंगवाती है” पर खूब वाहवाही लूटी। वीर रस के वरिष्ठ कवि दिनेशचन्द्र शर्मा ने “रात कब ढल गई सितारों से पूछो/लहरें कितना मचलतीं हैं किनारों से पूछो”सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया।नगर के वरिष्ठ ग़ज़ल-गो कुमार नागेश की इन गीत-पंक्तियों “रातें जितनी देर रुकें पर वक्त सरकता रहता है/मन पत्थर हो जाए जितना/दिल तो धड़कता रहता है ” ने खूब प्रशंसा अर्जित की। नगर के वरिष्ठ महाकाव्यकार कामेश्वर द्विवेदी ने अपनी छान्दस कविता “प्रेम शब्द मात्र अब ग्रंथों में दिखाई देता/नहीं व्यवहार में है लाता कोई आज है” सुना कर खूब प्रशंसा पायी।


      

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button