Slide 1
Slide 1
मिर्जापुरस्पोर्ट्स

दो दिवसीय युवा कल्याण विभाग ने आयोजित किया खेलकूद प्रतियोगिता

तारा त्रिपाठीमीरजापुर।  युवा कल्याण विभाग द्वारा मेडियां स्थित मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में सीखड़ विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र कुमार सिंह वहां उपस्थित रहे। ब्लाक प्रमुख के द्वारा वॉलीबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के प्रति युवाओं के रुझान को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता हमेशा आयोजित की जानी चाहिए। पहले दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, जूडो तथा भारोत्तोलन जैसी विधाओं की प्रतियोगिता हुई, वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में श्री शिवाजी इंटर कॉलेज हांसीपुर की टीम विजेता रही वहीं बालक जूनियर जूनियर वर्ग के वॉलीबॉल में बिदापुर की टीम ने मगरहां को हराकर खिताब अपने नाम किया।
400 मीटर रेस के बालक वर्ग में आर्यन कुमार प्रथम रहे वहीं बालिका वर्ग में रूपाली सिंह प्रथम स्थान पर रही। 100 मीटर रेस के बालिका सब जूनियर वर्ग में आंचल प्रथम रही तथा बालक वर्ग में अनु कुमार वर्मा प्रथम रहे।
समापन समारोह में श्री भूपेंद्र सिंह नेशनल वॉलीबॉल सिलेक्टर उपस्थित रहे तथा विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया। श्री रजत सिंह  श्री बलराज सिंह श्री रवीश कुमार के साथ-साथ पार्टी रक्षक दल के कई जवान उपस्थित रहे । दूसरे दिन बुधवार को फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन एवं कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।

मीरजापुर।  युवा कल्याण विभाग द्वारा मेडियां स्थित मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में सीखड़ विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र कुमार सिंह वहां उपस्थित रहे। ब्लाक प्रमुख के द्वारा वॉलीबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के प्रति युवाओं के रुझान को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता हमेशा आयोजित की जानी चाहिए। पहले दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, जूडो तथा भारोत्तोलन जैसी विधाओं की प्रतियोगिता हुई, वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में श्री शिवाजी इंटर कॉलेज हांसीपुर की टीम विजेता रही वहीं बालक जूनियर जूनियर वर्ग के वॉलीबॉल में बिदापुर की टीम ने मगरहां को हराकर खिताब अपने नाम किया।
400 मीटर रेस के बालक वर्ग में आर्यन कुमार प्रथम रहे वहीं बालिका वर्ग में रूपाली सिंह प्रथम स्थान पर रही। 100 मीटर रेस के बालिका सब जूनियर वर्ग में आंचल प्रथम रही तथा बालक वर्ग में अनु कुमार वर्मा प्रथम रहे।
समापन समारोह में श्री भूपेंद्र सिंह नेशनल वॉलीबॉल सिलेक्टर उपस्थित रहे तथा विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया। श्री रजत सिंह  श्री बलराज सिंह श्री रवीश कुमार के साथ-साथ पार्टी रक्षक दल के कई जवान उपस्थित रहे । दूसरे दिन बुधवार को फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन एवं कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button