मिर्जापुर
मिर्जापुर : चार दिनों से लापता प्रियंका पाल का नदी में उतराया मिला शव

तारा त्रिपाठी / मिर्जापुर । अहरौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकलिया की विगत चार दिनों से लापता प्रियंका पाल का शव कलकलिया नदी में आज रविवार को प्रातः झाड़ियों में फंसा उतराया मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में मायूसी छा गई। विगत चार दिनों से परेशान परिवार ,ग्रामीण और प्रशासन के लोग काफी खोजबीन किए,परंतु आज स्वतः नदी में शव उतराया मिला, मौके पर अहरौरा थाने के उप निरीक्षक राजकुमार जी ग्राम प्रधान संदीप मौर्य जी, भा कि यू के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह किसान,सहित मंडल उपाध्यक्ष परशुराम मौर्य श्यामकेर , काफी संख्या में ग्रामीण और परिवार जन उपस्थित रहे, शव को अंत्य परीक्षण के लिए प्रशासन ने भेज दिया ।




